बरेली, फरवरी 15 -- बरेली। महाशिवरात्रि को लेकर शनिवार रात नौ बजे से रूट डायवर्जन लागू किया गया है, जो रविवार रात नौ बजे तक लागू रहेगा। इस दौरान भारी वाहनों का शहर में प्रवेश प्रतिबंधित रहेगा। एसपी ट्रैफिक मोहम्मद अकमल खान ने बताया कि परसाखेड़ा रोड नम्बर-01, विलवा पुल, लालपुर कट, विलयधाम से कोई भी भारी वाहन शहर की ओर नहीं आएगा। बिथरी में नवदिया झादा व ट्रांसपोर्टनगर और सुभाषनगर में रामगंगा तिराहा और कैंट में बुखारा मोड़ से भारी वाहन शहर की ओर नहीं आएंगे। दिल्ली व रामपुर की तरफ से आकर बदायूं की ओर जाने वाली रोडवेज बसें व भारी वाहन झुमका तिराहे से बड़ा बाईपास, नवदिया झादा से फरीदपुर, फतेहगंज पूर्वी, दातागंज, देवचरा से भमोरा होते हुए जाएंगे। नैनीताल की तरफ से आने वाले भारी वाहन भी विलवा, विलयधाम के आगे इसी रूट से जाएंगे।

हिंदी हिन्दुस्तान की...