रामपुर, फरवरी 14 -- रामपुर। महाशिवरात्रि पर्व के लिए पुलिस ने पुख्ता सुरक्षा इंतजाम किए हैं। प्रमुख शिवालयों (जैसे रठौंडा,पंजाबनगर और भमरौआ) पर पीएसी, अतिरिक्त पुलिस बल और 18 क्यूआरटी टीमें तैनात की गई हैं। यातायात सुचारू रखने के लिए 22 डायवर्जन पॉइंट बनाए गए हैं। इसके अलावा शुक्रवार रात से ही हाइवे पर रूट डायवर्जन लागू हो गया। शनिवार को पूरा दिन वाहनों को बदले मार्गें से गुजारा गया। शनिवार को अपर पुलिस अधीक्षक अनुराग सिंह ने भी हाइवे पर यातायात व्यवस्था का निरीक्षण किया। 15 फरवरी को महाशिवरात्रि का पर्व मनाया जाएगा। इस दिन जनपद के 86 प्रमुख मंदिरों के साथ हजारों मंदिरों में जलाभिषेक होगा। जबकि,जनपद में दो दिन 12 स्थान पर मेल लगेंगे। स्वार और सैफनी क्षेत्र में शोभायात्रा निकाली जाएगी। इन दोनों ही यात्राओं के लिए बीस-बीस पुलिस कर्मियों को ...