लखीमपुरखीरी, मार्च 13 -- लखीमपुर। होली से एक दिन पहले गुरुवार को शहर की सड़कों पर जबरदस्त भीड़ उमड़ी। जिससे कई इलाकों में लंबा जाम लग गया। प्रशासन ने ट्रैफिक व्यवस्था बनाए रखने के लिए रूट डायवर्जन लागू किया था। लेकिन इसका खास असर नहीं दिखा। बाजारों में खरीदारी के लिए निकले लोगों और वाहनों की संख्या बढ़ने से मुख्य सड़कों और चौराहों पर स्थिति बिगड़ गई। जाम के कारण लोगों को घंटों परेशानी झेलनी पड़ी। वहीं पैदल चलने वालों को भी मुश्किलों का सामना करना पड़ा। गुरुवार सुबह 8 बजे से रात 9 बजे तक भारी वाहनों और ट्रैक्टर-ट्रॉलियों का प्रवेश एलआरपी से सैंधरी और सैंधरी से एलआरपी तक पूरी तरह प्रतिबंधित था। इसके अलावा, संकटा देवी से सदर चौराहा और अस्पताल की ओर वाहनों का प्रवेश बंद रखा गया था। सदर चौराहा से हमदर्द तिराहा तक तीन और चार पहिया वाहनों की आवा...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.