रायबरेली, जनवरी 30 -- जगतपुर, संवाददाता। जगतपुर-डलमऊ मार्ग पर रेलवे क्रासिंग गेट को मरम्मत के लिए बंद किए जाने के बाद किए गए रूट डायवर्जन के बाद कस्बे में भीषण जाम लग गया। वाहनों के आड़े तिरछा खड़ा होने से काफी देर तक लोग जाम में फंसे रहे। इस दौरान पुलिस कर्मियों को जाम खुलवाने में ठंडक में पसीना छूट गया। करीब दो घंटे की मशक्कत के बाद जाम खुलवाया गया। शुक्रवार को कस्बे में करीब एक किलोमीटर तक भारी वाहनों के द्वारा जाम लगा दिया। अचानक कस्बे में लगे जाम के बाद लोगों को परेशानियों का सामना करना पड़ा। जगतपुर-डलमऊ मार्ग पर करीब एक किलोमीटर तक लंबी वाहनों की लाइन लग गई। इसमें दो पहिया वाहनों के साथ साइकिल व पैदल निकला भी मुश्किल हो गया। इससे ग्रामीणों में आक्रोश है। ग्रामीणों का कहना है कि सैकड़ो की संख्या में डंपरों की आवाजाही की वजह से जाम की स्थ...