सीवान, दिसम्बर 6 -- सीवान, निज प्रतिनिधि। स्थानीय रूट से होकर गुजरने वाली कई ट्रेनें निरस्त रहीं, जबकि कई एक्सप्रेस ट्रेनें घंटों विलंब से चलती रहीं। इससे यात्रियों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ा। यात्री जंक्शन के प्लेटफार्म नंबर एक व दो-तीन पर ट्रेनों के आने तक इंतजार करते दिखे। पूर्णिया से अमृतसर को जाने वाली ट्रेन नंबर 14617 जनसेवा एक्सप्रेस व छपरा से मऊ के बीच चलने वाली ट्रेन नंबर 55101 सवारी गाड़ी को शुक्रवार को रेलवे प्रशासन ने निरस्त कर दिया था। ट्रेनों के रद्द किए जाने से यात्रियों में नाराजगी भी देखी गई। कई यात्री अपने गंतव्य तक पहुंचने के लिए सुबह ही प्लेटफॉर्म पर पहुंच चुके थे, लेकिन ट्रेनों की रद्द व देरी से चलने की जानकारी मिलने के बाद मासूस हो गए। मिली जानकारी के अनुसार दरभंगा जंक्शन से नई दिल्ली जाने वाली ट्रेन नंबर 025...