मथुरा, जनवरी 7 -- वृंदावन,धर्मनगर में ई रिक्शा चालकों ने मंगलवार को नगर निगम चौराहे पर रूट आवंटन के बावजूद भी ई रिक्शा संचालन न होने को लेकर नारेबाजी कर विरोध प्रदर्शन किया। आक्रोशित ई रिक्शा चालकों का आरोप था कि नगर निगम द्वारा उनसे तीन हजार की राशि रूट आवंटन के नाम पर वसूली जा रही है। रूट आवंटित करने के बाद अब उन्हें निर्धारित रूट पर ई रिक्शा नहीं चलाने दिया जा रहा। जिसके कारण उन्हें आर्थिक नुकसान उठाना पड़ रहा है। ई रिक्शा चालकों का यह भी कहना था कि हर बार जाम की समस्या की आड़ लेकर पुलिस और नगर निगम के अधिकारियों द्वारा रूट निर्धारण की प्रक्रिया बार-बार शुरू की जाती है और हर बार नए तरीके से रूट निर्धारण के नाम पर धनराशि वसूली जाती है। रूट आवंटन के नाम पर ई रिक्शा चालकों का जमकर आर्थिक शोषण किया जा रहा है। इस संबंध में सीओ सदर पीतमपाल स...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.