रामनगर, फरवरी 21 -- रामनगर। रूट्स ग्लोबल स्कूल और शैमरॉक अर्ली बड्स का द्वि-दिवसीय वार्षिक खेलकूद समारोह का आयोजन रुट्स ग्लोबल स्कूल भवानीपुर खुल्वे में किया गया। नन्हें खिलाड़ियों ने विभिन्न खेलों में प्रतिभा और अनुशासन का प्रदर्शन किया। कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि ब्लॉक समन्वयक रामनगर मनोज तिवारी, ग्राम प्रधान विक्रम सिंह नेगी और राजेन्द्र सिंह गुसांई ने रिबन काटकर किया। प्रतिभागियों में छात्रों को विभिन्न सदनों में विभाजित कर शत-प्रतिशत प्रतिभाग कराया गया। दौड़ प्रतियोगिता 50, 80, 100 और 200 मीटर कराई गई।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...