मुरादाबाद, मार्च 5 -- क्षेत्र के चकफाजलपुर में भीषण आग लगने से लाखों का माल जलकर खाक हो गया। मोहम्मद आसिफ ने बताया कि चकफ़ाज़लरपुर जैतवाडा रोड पर स्थित फर्म एसएच्रटी टेक्सटाइल्स चकफाजलपुर में रूई की धुनाई फैक्ट्री में देर रात्रि अचानक अज्ञात से आग जाने के कारण आग गई। तेज हवा की वजह से आग ने भीषण रूप ले लिया। फैक्ट्री में आग लगने से लोगों की भीड़ जमा ही गई। लोगों ने आग को बुझाने का भरसक प्रयास किया गया लेकिन आग नहीं बुझ पाई, जिसके बाद फायर ब्रिगेड को सूचना दी गई । फायर ब्रिगेड के पहुंचने से पूर्व ही फैक्ट्री में सब कुछ जलकर राख हो गया। अंत में फायर ब्रिगेड की टीम ने आग पर काबू पाया। फैक्ट्री में आग लगने से लाखों का माल जलकर राख हो गया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.