मुरादाबाद, फरवरी 7 -- नगर के गूलर तिराहे के पास चकफ़ाज़लपुर मार्ग पर शनिवार शाम उस वक्त अफरा-तफरी मच गई, जब एक रूई कारखाने में अचानक आग लग गई। आग लगने की वजह शॉर्ट-सर्किट बताई जा रही है। शार्ट सर्किट से निकली चिंगारी ने कारखाने में रखी रूई को अपनी चपेट में ले लिया। चकफ़ाज़लपुर निवासी बब्बन पुत्र कलुआ का चकफ़ाज़लपुर मार्ग पर रूई का कारखाना है। शनिवार शाम कारखाने के पास खंभें में अचानक शॉर्ट-सर्किट से आग लग गई। तारों से निकली चिंगारी कारखाने में रखे रूई पर गिर गई। जिससे कुछ ही मिनटों में आग ने विकराल रूप धारण कर लिया और देखते ही देखते कारखाने में रखे दर्जनों रुई के कट्टों में आग फैल गई। आग लगते ही आसपास के लोगों में अफरा तफरी मच गई। स्थानीय लोगों ने आग बुझाने का प्रयास किया, लेकिन रूई में लगी आग तेजी से फैलती चली गई। कड़ी मशक्कत के बाद आग प...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.