किशनगंज, अगस्त 9 -- किशनगंज। संवाददाता किशनगंज शहर में स्थित ऐतिहासिक रूईधासा मैदान में लग रहा है गंदगी जिससे लोगों को परेशानी हो रही है। यहां प्रत्येक दिन लोग मॉर्निंग और इवनिंग वॉक करने आते हैं। रूईधासा मैदान के एक साइड में कचड़े का अंबार लगा रहता है। मैदान में कई जगह गड्ढे भी हो चुके है। तेज वर्षा होने पर पूरे मैदान में जलजमाव हो जाता है। इस कारण लोगों को आने-जाने में परेशानियों का सामना करना पड़ता है। यहां के लोग बताते हैं कि पहले यह मैदान खेल के लिए भी काफी महत्वपूर्ण था। यह कई मायने में महत्वपूर्ण था। यहां कई बड़े खेल भी हो चुके हैं।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...