सराईकेला, जनवरी 7 -- राजनगर। राजनगर थाना क्षेत्र के चलियामा स्थित रूंगटा कॉलोनी में एक 27 वर्षीय महिला ने अपने घर में पंखे से लटककर आत्महत्या कर ली। फिलहाल आत्महत्या के कारणों का स्पष्ट रूप से पता नहीं चल पाया है। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार सोमवार की रात करीब 9 बजे राजनगर थाना को घटना की सूचना मिली। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर मंगलवार को पोस्टमार्टम के लिए सरायकेला सदर अस्पताल भेज दिया। मृतका की पहचान गीतारानी जेना (27 वर्ष) के रूप में हुई है। गीतारानी ओड़िशा क्योंझर जिला अंतर्गत आनंदपुर थाना क्षेत्र की रहने वाली थी। उसका प्रेम विवाह हिमांशु शेखर जेना से हुआ था। दंपती की दो छोटी बच्चियां हैं, जिनकी उम्र क्रमशः 4 वर्ष और 1 वर्ष बताई जा रही है। हिमांशु शेखर जेना राजनगर थाना क्षेत्र के चलियामा स्थित रूंगट...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.