देहरादून, फरवरी 19 -- रुड़की। वाहन चेकिंग के दौरान झबरेड़ा पुलिस ने चोरी की तीन बाइक को पकड़ा। झबरेड़ा पुलिस ने वाहन चेकिंग के दौरान एक युवक को शक के आधार पर रोकते हुए पूछताछ की तो वह घबराने लगा। पुलिस ने वाहन के कागजात दिखाने को कहा तो वह नहीं दिखा सका। सख़्ती से पूछताछ के दौरान पता चला कि चोरी कि बाइक लेकर युवक उसे बेचने के लिए कहीं जा रहा था। जिसे पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। उसके निशानदेही पर चोरी के दो और वाहन बरामद किया गया। आरोपी की पहचान दीपक पुत्र ललितपुर मनु निवासी खेड़ा मुगल थाना देवबंद जिला सहारनपुर उत्तर प्रदेश के रूप में हुई है। एसपी देहात शेखर चंद्र सुयाल ने प्रेस वार्ता कर इसकी जानकारी दी।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.