देहरादून, जनवरी 5 -- रुड़की। रुड़की नगर निगम में नामांतरण से संबंधित फाइल की अलमारी का ताला तोड़कर सभी फाइलों की वीडियोग्राफी कराई। सोमवार को मुख्य नगर आयुक्त राकेश चंद्र तिवारी के निर्देश पर ताला तोड़ा गया। ताला तोड़ने से लेकर अलमारी से निकाली गई सभी फाइलों की वीडियोग्राफी भी कराई गई। नगर निगम के एक कर्मचारी पर नामांतरण से संबंधित फाइल गायब करने व संबंधित दस्तावेज को निगम के अधिकारियों को न सौंपने का आरोप है। जिस कर्मचारी की अलमारी में नामांतरण से संबंधित फाइलें रखी गई थी वह पिछले कुछ दिनों से नगर निगम भी नहीं आ रहा है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...