बरेली, दिसम्बर 5 -- बरेली। महात्मा ज्योतिबा फुले रुहेलखंड विश्वविद्यालय में आज 5-6 दिसंबर को आईसीएसएसआर और शिक्षा मंत्रालय द्वारा वित्तपोषित दो दिवसीय राष्ट्रीय संगोष्ठी का आयोजन होगा। संगोष्ठी में ह्यूमनाइजिंग टेक्नोलॉजी इन लर्निंग इकोसिस्टम्स विषय पर विद्वान मंथन करेंगे। जिसमें शिक्षा के क्षेत्र में प्रचलित नवीन धारणाओं एवं नवाचारों पर वैचारिक विमर्श होगा। संगोष्ठी का शुभारंभ सत्र आज शुक्रवार 5 दिसंबर सुबह 11 बजे प्रबंधन संकाय स्थित प्रो एसवी सिंह ऑडिटोरियम में होगा। जिसमें 300 से अधिक प्रतिभागियों के सम्मिलित होने की संभावना है। देश भर से अनेक केंद्रीय एवं राज्य विश्वविद्यालयों के विद्वान भी सम्मिलित होंगे, जो अलग-अलग सत्रों में विचार विमर्श करेंगे। संगोष्ठी ऑनलाइन एवं ऑफलाइन दोनों माध्यम से रहेगी। विभाग स्तर पर तैयारियों को अंतिम रूप ...