बरेली, जनवरी 19 -- फरीदपुर,संवाददाता। नेशनल हाईवे पर घने कोहरे के दौरान तीन रोडवेज बसों के अलावा 25 वाहनों के टकराने के बाद रोहिलखंड डिपो के एआरएम ने दुर्घटना को बचाने के उपाय शुरू किए हैं। एआरएम के निर्देश पर रूहेलखंड डिपो की 210 बसों में फॉग लाइटें(पीली लाइटें) लगाई गई है। बसों के ड्राइवरों और परिचालकों को कोहरा होने के दौरान बसों को सुरक्षित जगह पर रोकने की हिदायत दी गई है। निर्देशों का पालन न करने वाले ड्राइवरों और परिचालकों के खिलाफ बर्खास्तगी की कार्रवाई करने की चेतावनी दी गई है। रविवार को सुबह 8:00 बजे सोहराब गेट डिपो की रोडवेज बस धने कोहरे के बीच गोरखपुर से मेरठ जा रही थी। रोडवेज बस फरीदपुर से पहले द्वारिकेश चीनी मिल के ओवर ब्रिज से उतर रही थी। इसी दौरान तेज रफ्तार रोडवेज बस आगे जा रहे ट्रक से टकरा गई। बस के आगे का हिस्सा ट्रक से ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.