गोरखपुर, मार्च 21 -- गोरखपुर। मुख्य संवाददाता नगर निगम की प्रवर्तन दल की टीम ने गुरुवार को अतिक्रमण हटाने के लिए अभियान चलाया। दोपहर 12 बजे से 2 बजे तक रुस्तमपुर से आजाद चौक तक सड़क के दोनों किनारों पर किए गए अतिक्रमण को हटाया गया। अभियान के दौरान दुकानदारों ने विरोध जताया, लेकिन प्रवर्तन दल की सख्ती को देखते हुए वे स्वयं ही अतिक्रमण हटाने को तैयार हो गए। नगर निगम की टीम की मौजूदगी में दुकानदारों ने अपनी दुकानों के बाहर रखे सामान को हटाया। अभियान के तहत दर्जनों फल, सब्जी, चाय-पान के ठेले भी हटाए गए। अतिक्रमण करने वालों से 4500 रुपये का जुर्माना भी वसूला गया। सुनील मणि ने बताया कि यह अभियान लगातार जारी रहेगा ताकि शहर को अतिक्रमण मुक्त बनाया जा सके। बॉक्स अभियान के दौरान मचा हड़कंप दोपहर 12 बजे जब प्रवर्तन दल रुस्तमपुर पहुंचा तो वहां हड़कंप...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.