मुरादाबाद, फरवरी 15 -- रुस्तमनगर सहसपुर में धूमधाम के साथ महाशिवरात्रि के मौके पर शिव बारात निकाली गई। इस मौके पर बड़ी तादात में श्रद्धालु शिव बारात की शोभायात्रा में शामिल रहे। शोभायात्रा प्रमुख मार्गो से होकर गुजरी, जहां जगह-जगह पुष्प वर्षा करके उनका स्वागत किया गया, सुंदर झांकियां आकर्षक का केंद्र बनी। रविवार को रुस्तमनगर सहसपुर में शिव परिवार सेवा समिति के तत्वावधान में भगवान शिव की बारात धूमधाम के साथ निकाली गई। शुभारंभ एसडीएम विनय कुमार सिंह, पुलिस क्षेत्राधिकारी अशोक कुमार सिंह,भाजपा नेता परमेश्वर लाल सैनी, विश्वास यादव उर्फ लवली यादव, भाजपा नगर अध्यक्ष विकास गुप्ता ने संयुक्त रूप से नारियल फोड़कर किया। शिव बारात में अनेकों झांकियां आकर्षण का केंद्र बनीं। भगवान शिव की झांकी भव्य दिखाई पड़ रही थी,वहीं माता महाकाली का अखाड़ा खेलता हु...