औरैया, जनवरी 7 -- रुरुगंज, संवाददाता। उपजिलाधिकारी बिधूना गरिमा सौनकिया ने अछल्दा-बिधूना मार्ग पर स्थित कस्बा रुरुगंज में मिट्टी से भरे एक डंपर को पकड़ लिया। जांच के दौरान डंपर चालक कोई भी वैध दस्तावेज प्रस्तुत नहीं कर सका। इसके बाद पकड़े गए डंपर को पुलिस की अभिरक्षा में सौंप दिया गया। मामले की रिपोर्ट प्रभारी खनन अधिकारी को भेज दी गई है। बताया गया कि मिट्टी से भरा डंपर अछल्दा की ओर से बिधूना की तरफ आ रहा था। इन दिनों बिधूना तहसील क्षेत्र में अवैध खनन का कारोबार चरम पर है। उपजिलाधिकारी गरिमा सौनकिया ने बताया कि पकड़े गए डंपर के संबंध में संबंधित अधिकारियों को रिपोर्ट भेज दी गई है और आगे की कार्रवाई नियमानुसार की जाएगी।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...