औरैया, दिसम्बर 17 -- रुरुगंज, संवाददाता। बिधूना कोतवाली क्षेत्र की रुरुगंज पुलिस चौकी क्षेत्र में बुधवार शाम करीब 4:20 बजे एक तेज रफ्तार बाइक अनियंत्रित होकर पलट गई, जिससे उस पर सवार व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया। हादसा रुरुकलां गांव के नरा की पुलिया के पास हुआ। जानकारी के अनुसार, रवि राजपूत पुत्र दारा सिंह राजपूत बरुआ निवासी अपने रिश्तेदारी में चंदैया जा रहे थे। बाइक की तेज रफ्तार और तीव्र मोड़ के कारण वाहन अनियंत्रित हो गया और वह सड़क पर गिर पड़े। हादसे के समय मौके पर मौजूद राहगीरों ने तुरंत डायल 112 पुलिस को सूचना दी। पुलिस टीम ने तुरंत घटनास्थल पर पहुंचकर घायल रवि राजपूत को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) अछल्दा में भर्ती कराया। डॉक्टरों ने उनकी गंभीर चोटों का प्राथमिक उपचार किया और स्थिति की निगरानी में रखा गया। पुलिस ने हादसे की...