संवाददाता, सितम्बर 24 -- गोरखपुर के बाबा राघव दास मेडिकल कॉलेज के परिसर स्थित नर्सिंग कॉलेज में पढ़ने वाली सातवें सेमेस्टर की छात्रा सोमवार को बाल रोग विभाग की इमारत की पांचवीं मंजिल पर चढ़ गई। उसके पास से सुसाइड नोट बरामद हुआ। बताया जा रहा है कि छुट्टी न मिलने के बाद नाराज होकर गई थी। कॉलेज प्रशासन और पुलिस की त्वरित कार्रवाई से छात्रा को सुरक्षित नीचे लाया गया। उसकी काउंसलिंग कराई जा रही है। छात्रा मेरठ जिले की रहने वाली है। वह बीएससी नर्सिंग की पढ़ाई कर रही है। उसका सातवां सेमेस्टर चल रहा है। सोमवार को उसकी परीक्षा समाप्त हुई थी। तीन अक्तूबर तक अवकाश घोषित है। अवकाश के दौरान वह घर जाना चाहती थी। छात्रा ने मंगलवार सुबह के लिए रेल टिकट की बुकिंग कराई थी। बताया गया है कि परीक्षा समाप्ति के बाद करीब शाम चार बजे वह छुट्टी की अनुमति के लिए वि...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.