गया, मार्च 18 -- कचरा फेंकने को लेकर हुए विवाद में दो पक्षों के बीच मारपीट के मामले में आरोपित चार लोगों को गिरफ्तार किया गया है। अलीपुर थाने की पुलिस ने रुपसपुर गांव से सभी आरोपित को पकड़ा है। सभी को न्यायालय के सुपुर्द किया गया जहां से जेल भेज दिया गया। अलीपुर थाना के एसएचओ सत्यनारायण शर्मा ने बताया कि बीते 12 मार्च को रूपसपुर गांव में कचरा फेंकने को लेकर दो पक्षों के बीच मारपीट की घटना घटी थी। जिसमें एक पक्ष के एक व्यक्ति का सिर फट गया था। मामले को लेकर दोनों पक्ष की ओर से दिये गए लिखित शिकायत के आधार पर प्राथमिकी दर्ज की गई थी। मंगलवार को पुलिस ने एक पक्ष के भाई-बहन और दूसरे पक्ष के एक महिला तथा एक पुरुष को गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान रुपसपुर के गुलशन सिंह, अर्चना कुमारी, केसर पासवान और रीमा देवी के रूप में हुई है।
...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.