रुद्रपुर, सितम्बर 26 -- रुद्रपुर। खेड़ा क्षेत्र में मोबाइल के पैसों को लेकर दो दुकानदार भाइयों पर हमला करने का मामला सामने आया है। मामले में पुलिस को तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की गई है। जानकारी के अनुसार, खेड़ा में दो भाई अपनी मोबाइल की दुकान चलाते हैं। गुरुवार शाम मोबाइल के रुपयों को लेकर दुकानदार भाइयों और मोहल्ले के एक युवक के बीच विवाद हो गया। आरोप है कि विवाद बढ़ने पर युवक अपने परिजनों के साथ दुकान पर पहुंचा और वहां लाठी-डंडों व धारदार हथियारों से हमला कर दिया। हमले में दोनों भाई घायल हो गए और दुकान में तोड़फोड़ भी की गई। घटना का वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। सीओ प्रशांत कुमार ने बताया कि मामले में एक पक्ष की ओर से तहरीर दी गई है। जांच के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.