मुजफ्फर नगर, दिसम्बर 14 -- गांव बसेडा में ईट के भट्टे पर रुपयों के लेनदेन को लेकर दो पक्षों में मारपीट हो गई। जिसमें दो युवक घायल हो गए। दोनों पक्षों ने एक दुसरे के विरुद्ध तहरीर दी है। क्षेत्र के गांव कासमपुर निवासी फैजान व फिरोज बसेडा में स्थित भट्टे पर ट्रैक्टर ट्राली में ईटें किराए पर ढोने का काम करते है। रविवार सुबह को दोनों ठेकेदार शादाब, जिशान व एक अन्य के साथ किराए का हिसाब करने गए थे। जहां पर उनके बीच रुपयों के लेनदेन को लेकर कहासुनी व मारपीट हो गई। जिसमें फैजान सिर में धारधार हथियार लगने से लहूलूहान हो गया। दुसरे पक्ष से भी एक युवक घायल हो गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायलों को मेडिकल परीक्षण के लिए जिला अस्पताल भिजवाया। थानाध्यक्ष मोहित सहरावत ने बताया कि दोनों पक्षों की ओर से तहरीर आई है। मेडिकल के आधार पर कार्यवाही की जाएगी।...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.