कौशाम्बी, सितम्बर 5 -- मंझनपुर, संवाददाता। संदीपन घाट थाना क्षेत्र के कयामुद्दीनपुर गांव की राधा देवी ने बताया कि रुपयों के लेनदेन की बात को लेकर तीन सितम्बर को पड़ोसी दिनेश कुमार पटेल गाली-गलौज करने लगा। विरोध करने पर पिटाई शुरू कर दी। चीख-पुकार पर जुटे ग्रामीणों ने बीच-बचाव कर किसी तरह मामला शांत कराया। इसके बाद पीड़िता ने पुलिस को तहरीर दिया। थाना प्रभारी शशिकांत मिश्रा का कहना है कि रिपोर्ट दर्ज कर घायल का मेडिकल करा दिया गया है। आरोपी के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.