बुलंदशहर, फरवरी 8 -- सैदपुर रोड स्थित एक मार्केट में रुपयों के लेनदेन को लेकर दो बैंड मास्टरों में आपस में झगड़ा हो गया। झगड़े में एक दुकानदार सिर में चोट लगने से घायल हो गया। झगड़ा और मारपीट की घटना सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। घायल बैंड मास्टर को उपचार के लिए स्थानीय सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भेज दिया। दोनों दुकानदारों के बीच मारपीट का कारण 2500 रुपए के लेनदेन को बताया जा रहा है। कोतवाल शैलेंद्र प्रताप सिंह ने बताया कि मारपीट की घटना का संज्ञान नहीं है। पुलिस को कोई तहरीर भी नहीं मिली है, तहरीर मिलने पर आगे कार्रवाई की जाएगी
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.