नई दिल्ली, नवम्बर 27 -- नई दिल्ली, कार्यालय संवाददाता। सराय रोहिल्ला पुलिस ने हत्या के प्रयास के एक वांछित आरोपी सिद्धार्थ भारद्वाज को गिरफ्तार किया है। आरोपी ने पीड़ित राहुल सिंह से जुए के नाम पर 4.5 लाख रुपये लिए थे। रकम मांगने पर विवाद बढ़ा और सिद्धार्थ के साथियों रोहित व समीर दहिया को बुला लिया गया। समीर ने राहुल के घुटने में गोली मार दी। पुलिस ने 150 से अधिक सीसीटीवी फुटेज खंगालकर आरोपी को पीतमपुरा से पकड़ा। वारदात के बाद आरोपी नैनीताल समेत कई जगहों पर छुपते रहे। बाकी आरोपी फरार हैं।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...