फरीदाबाद, जनवरी 29 -- बल्लभगढ़,संवाददाता। गलत ट्रांजैक्शन के पैसे वापस दिलाने के नाम पर साइबर अपराधियों ने एक व्यक्ति से 52 हजार रुपये ठग लिए। पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है। बल्लभगढ़ की मुकेश कॉलोनी निवासी मनोज कुमार ने बताया कि 22 दिसंबर को वह ऑनलाइन गलत ट्रांजैक्शन की कंप्लेंट कर रहा था और उसने गूगल पर ऑनलाइन कंप्लेंट नंबर सर्च किया। उसके पास एक मोबाइल नंबर सामने आया तो उसने उन्हें भरोसा दिलाया कि उनकी टीम के मेंबर उसे कॉल करेंगे और वह उसे डिटेल बता दें। उसके बाद एक नंबर से फोन आया और उन्होंने उसकी सारी डिटेल पूछ ली और उसने कहा कि उसकी ट्रांजैक्शन गलत हुई है। वह उनके पैसे रिफंड कर देंगे। उसके लिए उसे कैंसिल एंट्री करनी पड़ेगी। उस एंट्री से उसका अमाउंट कट गया और उसके 51,765 रुपये कट गए और उसके साथ धोखाधड़ी हुई है।
हिंदी हिन्दुस्तान की ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.