मधेपुरा, दिसम्बर 22 -- मधेपुरा, संवाद सूत्र। शहर के जीवन सदन रोड स्थित एक बैंक के सामने खड़ी बाइक की डिक्की तोड़ कर डेढ़ लाख रुपये लेकर भागने वाले बदमाश का पुलिस पता नहीं लगा सकी है। हालांकि मामले में केस दर्ज कर लिया गया है। पुलिस मामले की छानबीन करने में लगी है। मालूम हो कि गत गुरुवार को सदर प्रखंड के बेलो कला वार्ड आठ निवासी अशोक मंडल ने जीवन सदन रोड स्थित बैंक से डेढ़ लाख रुपये निकाल कर अपनी बाइक की डिक्की में रख दिया था। बाइक के पास ही वह अपने सहयोगी से बात कर रहा था। इसी दौरान बदमाशों ने बाइक की डिक्की तोड़ रुपये लेकर फरार हो गया। थाना अध्यक्ष विमलेन्दु कुमार ने बताया कि केस दर्ज कर मामले की जांच की जा रही है। मामले का जल्द ही खुलासा किया जाएगा।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.