कौशाम्बी, जनवरी 11 -- सहज जन सेवा केंद्र (सीएससी) से फर्जी जन्म प्रमाण पत्र बनाया जा रहा है। बेटा व बेटी का आधार कार्ड बनवाने पहुंचे पिता को इसकी जानकारी हुई तो उसके होश उड़ गए। मामले की नामजद तहरीर पुलिस को दी गई है। पुलिस ने प्रकरण की जांच शुरू कर दी है। कोखराज के कादिराबाद (कसिया) निवासी अब्दुल नादिर पुत्र मो. कल्लन ने पुलिस को तहरीर देते हुए बताया कि उसने अपनी बेटी जायरा व बेटे मो. असद का जन्म प्रमाण पत्र बनवाने के लिए सीएससी संचालक के यहां आावेदन किया था। संचालक ने जन्म प्रमाण पत्र बनवाने के लिए रुपये भी लिए थे। जब उसको जन्म प्रमाण पत्र मिला तो वह वह बेटा व बेटी का आधार कार्ड बनवाने पहुंचा। इस दौरान पता चला कि दोनों का प्रमाण पत्र फर्जी है। उसने तहसील जाकर पता किया तो असलियत सामने आ गई। अब्दुल नादिर की तहरीर पर पुलिस ने मामले की जांच ...