फिरोजाबाद, फरवरी 10 -- टूंडला में एक व्यक्ति द्वारा ट्रेक्टर खरीदने के बाद पूरा भुगतान करने के बाद भी विक्रेता एवं उसके भाई ने गाली गलौज करते हुए मारपीट की तथा जान से मारने की धमकी दी। पीड़ित ने कोर्ट के आदेश पर मुकदमा रिपोर्ट लिखाई है। ब्रजेश कुमार पुत्र रामजीलाल निवासी उत्तमगढ़ी थाना रजावली ने लिखाई रिपोर्ट में बताया है कि उसने वर्ष 2018 में प्रवीन कुमार पुत्र अशोक कुमार निवासी बाघई से महिन्द्रा ट्रैक्टर खरीदा था। जिसका सौदा 5 लाख रूपये में हुआ था, जिसमें 3 लाख रूपये नकद प्रवीन कुमार को दे दिये थे। इसके बाद दो लाख रूपये फोन के माध्यम से पीड़ित ने अपने भाई विजय कुमार एवं अपने लडके देवेश, नितेश से प्रवीन कुमार एवं उसके भाई अमित कुमार के फोन में डलवा दिये। पीड़ित ने पूरा भुगतान कर दिया। इसके बाद प्रवीन कुमार ने कहा कि ट्रैक्टर फाइनेन्स पर है ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.