पीलीभीत, दिसम्बर 12 -- पीलीभीत। थाना न्यूरिया क्षेत्र के ग्राम कुकरा निवासी सावित्री देवी पत्नी गंगाराम में थाना न्यूरिया में रिपोर्ट दर्ज कराई। जिसमे कहा गया कि उसका पुत्र पंकज गांव के ही शिव कुमार और शेर सिंह के साथ ट्रैक्टर ट्राली पर मिट्टी डालने का काम करता है। 30 नवंबर को उसके पुत्र ने शिव कुमार और शेर सिंह से मिट्टी डालने के लिए रुपए मांगे तो उक्त दोनों लोगों ने उसके पुत्र पंकज के साथ गाली गलौज करते हुए लाठी डंडों से मारपीट की। आसपास के लोगों के एकत्र हो जाने पर आरोपी जान से मारने की धमकी देते हुए फरार हो गए। पुलिस ने घायल का मेडिकल कराकर आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...