संवाददाता, नवम्बर 15 -- यूपी के कानपुर देहात में घरेलू विवाद के चलते कानपुर देहात में पिता ने शुक्रवार को लाइसेंसी बंदूक से गोली मारकर इकलौते बेटे की हत्या कर दी। घटना के बाद उसने बंदूक समेत थाने जाकर सरेंडर कर दिया। पत्नी की तहरीर पर पुलिस ने कत्ल का मुकदमा दर्ज कर लिया है। आशादेवी ने बताया कि उनके पति दुर्गा प्रसाद दीक्षित का कई दिनों से बेटे 24 वर्षीय आयुष से विवाद चल रहा था। आए दिन उनके बीच किसी न किसी बात पर झगड़ा होने लगता था। गुरुवार रात किसी बात पर दोनों में कहासुनी काफी बढ़ गई। रात में किसी तरह मामला शांत हो गया लेकिन भोर पहर करीब तीन फिर दोनों झगड़ने लगे। दुर्गा प्रसाद उसे मारने दौड़े तो बेटे ने अंदर से कमरा बंद कर लिया। काफी देर बाद आयुष कमरे से बाहर निकला तो दुर्गा ने अपनी लाइसेंसी बंदूक से उस पर ताबड़तोड़ दो फायर कर दिए। एक ग...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.