कन्नौज, फरवरी 20 -- तिर्वा। ठठिया थाना क्षेत्र के खैरनगर चैकी क्षेत्र के गढ़ापुर्वा गांव में गुरुवार शाम रुपये न देने को लेकर दो सगे भाइयों के बीच विवाद हो गया। विवाद बढ़ा तो बड़े भाई ने अपने परिवार के साथ मिलकर छोटे भाई और उसकी पत्नी को लाठी-डंडों से पीटकर गंभीर रूप से घायल कर दिया। गढ़ापुर्वा गांव निवासी राजा सिंह पुत्र किशोरी लाल ने ठठिया थाना पुलिस को दिए शिकायती पत्र में बताया कि उनके बड़े भाई नारदानंद ने मां शांति देवी से रुपये मांगे। मां द्वारा रुपये देने से इनकार करने पर उन्होंने राजा सिंह पर रुपये दिलाने का दबाव बनाया। राजा सिंह के मना करने पर नारदानंद आग बबूला हो गया और गाली-गलौज करने लगा। विरोध करने पर नारदानंद, उसकी पत्नी ममता और पुत्र डेविड ने मिलकर लाठी-डंडों से हमला कर दिया। हमले में वह गंभीर रूप से घायल हो गए। शोर सुनकर जब उनकी...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.