हमीरपुर, फरवरी 23 -- कुरारा, संवाददाता। थानाक्षेत्र के चकोठी गांव के किसान का बिजली विभाग का लाइनमैन चार महीने से बिल जमा करने के नाम पर रकम लेकर टरकाता रहा। परेशान किसान ने थाने में तहरीर देकर कार्यवाही की मांग की है। कुरारा थानाक्षेत्र के चकोठी गांव के किसान राम औतार ने थाने मे दी तहरीर देकर बताया कि करीब चार माह पहले मै जल्ला पावर हाउस बिजली बिल जमा करने गया था। जहां रिठारी गांव निवासी लाइनमैन भानु पुत्र छोटा ने मुझसे बिजली बिल जमा कराने के लिए 1500 रुपये ले लिए थे। लेकिन अब तक न तो बिल जमा किया गया और न ही रुपये वापस किये। लाइनमैन से बिल की रसीद मांगी तो पहले अगले दिन देने की बात कही गई। बाद में टालमटोल करते हुए कहा गया कि बिल अभी जमा नहीं हुआ है और कुछ दिन में जमा कर दिया जाएगा। इसके बाद भी न तो बिल जमा हुआ और न ही पैसे लौटाए। लगातार...