नई दिल्ली, दिसम्बर 3 -- नई दिल्ली, प्र. सं.। बवाना इलाके में महिला को रुपये जमा होने का फर्जी एसएमएस भेजकर 25 हजार रुपये की ठगी करने का मामला सामने आया है। पुलिस ने बताया 29 वर्षीय सबीना परिवार के साथ दरियापुर गांव में रहती हैं। पीड़िता के मुताबिक, 24 अगस्त को उसके मोबाइल पर अंजान शख्स का फोन आया। उसने बताया कि वह पीड़िता के पिता का दोस्त है और उसने यूपीआई से जुड़ा हुआ मोबाइल नंबर मांगा। पीड़िता के मुताबिक, इसके बाद उसके मोबाइल पर एक एसएमएस आया जिसमें उसके खाते में 27 हजार रुपये जमा होने की सूचना थी। इसके बाद शख्स ने दोबारा फोन किया और कहा कि गलती से उसने 27 हजार रुपये उनके खाते में जमा करा दिया है। उसने दो हजार रुपये रखकर 25 हजार रुपये वापस करने के लिए कहा। पीड़िता ने बताया कि उसने ऐसा ही किया और बाद मे मालूम हुआ कि उसके खाते में कोई भी ...