नई दिल्ली, दिसम्बर 6 -- भारतीय रुपया इन दिनों अपने रिकॉर्ड निचले स्तर के आसपास बना हुआ है, लेकिन केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण का कहना है कि देश की मजबूत आर्थिक स्थिति को देखते हुए रुपये को लेकर ज्यादा चिंता करने की जरूरत नहीं है। हिंदुस्तान टाइम्स लीडरशिप समिट (HTLS) के 23वें एडिशन में उन्होंने कहा, 'रुपया अपनी राह खुद बना लेगा।' उन्होंने बताया कि मुद्रा को लेकर होने वाली बहस को पुरानी स्थितियों से नहीं, बल्कि मौजूदा आर्थिक हकीकतों के आधार पर देखना चाहिए। सीतारमण ने जोर दिया कि जब देश की अर्थव्यवस्था मजबूत हो, विकास तेज हो तो रुपया-डॉलर विनिमय दर को उसी संदर्भ में समझना चाहिए।सर्वकालिक निचले स्तर तक फिसल गया था गौरतलब है कि 4 दिसंबर को भारतीय रुपया डॉलर के मुकाबले Rs.90.46 के सर्वकालिक निचले स्तर तक फिसल गया था। इसका मुख्य कारण भ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.