मऊ, जनवरी 10 -- घोसी, हिन्दुस्तान संवाद। कोतवाली अंतर्गत जमालपुर विक्कमपुर में भटककर आ गए गोरखपुर निवासी बुजुर्ग को कोतवाली पुलिस ने एक लाख 29 हजार रुपये के साथ बरामद कर परिजनों को सौंप दिया। कोतवाली के प्रभारी निरीक्षक प्रमेन्द्र कुमार सिंह ने बताया कि शनिवार की दोपहर कोतवाली के उपनिरीक्षक सुनील कुमार क्षेत्र में गश्त कर रहे थे। इसी दौरान सूचना मिली की एक बुजुर्ग जमालपुर विक्कमपुर में नशे की हालत में संदिग्ध रूप से घूम रहा है। मौके पर पहुंची पुलिस ने उससे नाम पता पूछा तो बुजुर्ग ने अपना नाम सच्चिदानंद सिंह सोलंकी पुत्र स्व.यशवंत सिंह निवासी सहजनवा भगौरा जनपद गोरखपुर बताया। पुलिस ने तलाशी ली तो उसके पास से एक लाख 29 हजार रूपये नकद बरामद हुए। कोतवाली पुलिस ने उससे मोबाईल नंबर लेकर परिजनों को सूचना दी। उसके पुत्र उज्जवल राज सिंह के आने के ब...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.