गाज़ियाबाद, फरवरी 11 -- गाजियाबाद, वरिष्ठ संवाददाता। नंदग्राम थानाक्षेत्र में उधार के रुपये के लेनदेन के विवाद में युवक की पीट-पीटकर हत्या करने और नगदी, मोबाइल व बाइक लूटने का मामला सामने आया है। इस संबंध में युवक के पिता ने कोर्ट के आदेश पर दो नामजद आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कराया है। खोड़ा कॉलोनी में रहने वाले किशोरी लाल ने अदालत में दिए प्रार्थना-पत्र में बताया कि उनके बेटे सुरेंद्र उर्फ सोनू ने 14 मई 2025 की रात अपनी मां से फोन पर बात की थी। उसने बताया था कि उसने गौरव नामक युवक को 50 हजार रुपये उधार दिए थे। रकम लौटाने के लिए गौरव ने उसे अगले दिन 15 मई को बुलाया या है। 15 मई की रात करीब आठ बजे सुरेंद्र अपनी बाइक से गौरव और उसके साले अनुज के पास गया। किशोरी लाल यादव का आरोप है कि वहां पहले सुरेंद्र को शराब पिलाई गई। नशा होते ही दोनों आ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.