लखनऊ, दिसम्बर 11 -- मोहनलालगंज, संवाददाता। मोहनलालगंज के टिकरा की ग्राम प्रधान के बेटे व प्रॉपर्टी डीलर से रुपयों के लेनदेन को लेकर बुधवार शाम विवाद हो गया। जिसके बाद प्रॉपर्टी डीलर ने ग्राम प्रधान के बेटे को धक्का देकर एसयूवी से कुचलने का प्रयास किया। पुलिस ने टिकरा में रहने वाले ग्राम प्रधान के बेटे ब्रजेश कुमार सिंह की तरहीर पर मुकदमा दर्ज कर लिया है। ब्रजेश कुमार सिंह का आरोप है कि उधम रावत ने उन्हें गौरा में एक दुकान पर रुपए देने के लिए बुलाया। प्रॉपर्टी डीलर ने वहां पर उन्हें तीन लाख रुपए का चेक दे दिया, लेकिन कम रुपए का चेक देने की बात को लेकर दोनों में विवाद हो गया। आरोप है कि उधम ने ब्रजेश को नीचे धकेल दिया और उसके बाद एसयूवी से कुचलने का प्रयास किया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...