समस्तीपुर, दिसम्बर 3 -- सरायरंजन। मुसरीघरारी थाना क्षेत्र के लाटबसेपुरा पंचायत अंतर्गत चैनपुर वार्ड 3 में मंगलवार को मारपीट का मामला प्रकाश में आया है। मारपीट में एक पक्ष के पांच लोग जख्मी हो गए जिसका इलाज समस्तीपुर सदर अस्पताल में किया जा रहा है। जख्मी महिला की पहचान रागनी कुमारी, प्रमिला कुमारी, गीता कुमारी, अंजली कुमारी एवं नर्मिला देवी के रूप में हुई है। जख्मी महिला के स्वजनों ने ओपी सहनी व सज्जन सहनी पर आरोप लगाते हुए कहा है कि गांव में अपने पड़ोसी ओपी सहनी से अपनी मां के श्राद्ध कर्म के दौरान पचपन हजार रुपये लिए थे, जिसकी वापसी के लिए गांव में पंचायत भी बैठी थी, लेकिन ओपी सहनी ने पंचायत नहीं मानी और अपने पुत्र सज्जन कुमार के साथ घर में घुसकर मारपीट की घटना को अंजाम दिया, जिसमें पांच लोग जख्मी हो गए। उन्होंने बताया कि मारपीट की घटना क...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.