गाज़ियाबाद, फरवरी 15 -- लोनी। अहमद नगर निवासी सद्दाम आईजीएल कंपनी में ठेकेदारी का कार्य करता है। सद्दाम की बहन शबाना ने बताया कि कुछ समय पहले भाई ने पड़ोसी अर्शलान को काम पर रखा था। वह मजदूरों की तनख्वाह देता था, इसीलिए सद्दाम उसे करीब 60-70 हजार रुपये एडवांस में दे देता है। साथ ही फिटिंग के उपकरण उसी के पास रहते थे। आरोप है कि कई दिन से अर्शलान काम पर नहीं आ रहा था। आठ फरवरी को सद्दाम रुपये और उपकरण मांगने उसके घर गया। इस दौरान गाली गलौज के बाद अर्शलान, उसकी माता शाहीन, भाई अफजाल और पिता फिरोज ने सरिया और डंडे से सद्दाम पर हमला कर दिया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...