नई दिल्ली, मार्च 10 -- मुंबई। दुनिया भर में शुल्क को लेकर अनिश्चितताओं के जारी रहने और विदेशी कोषों के निरंतर निकासी के बीच कच्चे तेल की अस्थिर कीमतों के कारण सोमवार को अंतरबैंक विदेशी मुद्रा विनिमय बाजार में रुपया 38 पैसे की गिरावट के साथ 87.33 प्रति डॉलर (अस्थायी) पर बंद हुआ। विदेशी मुद्रा कारोबारियों ने कहा कि कमजोर अमेरिकी मुद्रा रुपये का समर्थन करने में विफल रही क्योंकि स्थानीय शेयर बाजार में बिकवाली से कारोबारी धारणा प्रभावित हुई। इससे पहले पांच फरवरी को डॉलर के मुकाबले रुपये में 39 पैसे की बड़ी गिरावट दर्ज हुई थी।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.