नई दिल्ली, जनवरी 9 -- मुंबई। अंतरबैंक विदेशी मुद्रा विनिमय बाजार में रुपया शुक्रवार को 26 पैसे टूटकर 90.16 (अस्थायी) प्रति डॉलर पर बंद हुआ। कच्चे तेल की बढ़ती कीमतें, विदेशी संस्थागत निवेशकों की पूंजी निकासी और वैश्विक स्तर पर बढ़ते तनाव के कारण रुपये में गिरावट आई। विदेशी मुद्रा कारोबारियों के अनुसार मजबूत अमेरिकी डॉलर और घरेलू शेयर बाजार में कमजोर धारणा भी रुपये पर दबाव डाल रही है। अंतरबैंक विदेशी मुद्रा विनिमय बाजार में रुपया 89.88 प्रति डॉलर पर मजबूत खुला, लेकिन कारोबार के दौरान इसमें गिरावट आई और यह अमेरिकी डॉलर के मुकाबले 90.16 (अस्थायी) पर बंद हुआ, जो पिछले बंद भाव से 26 पैसे की गिरावट है। कारोबार के दौरान मुद्रा का मूल्य 89.88 और 90.25 के बीच रहा।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...