नई दिल्ली, दिसम्बर 24 -- मुंबई। रुपया बुधवार को शुरुआती बढ़त को बरकरार नहीं रख पाया और कारोबार के अंत में 16 पैसे टूटकर 89.79 (अस्थायी) प्रति डॉलर पर बंद हुआ। विदेशी पूंजी की निकासी और सोने के आयातकों से डॉलर की बढ़ती मांग के कारण रुपये की विनिमय दर में गिरावट आई। अंतरबैंक विदेशी मुद्रा विनिमय बाजार में रुपया, अमेरिकी डॉलर के मुकाबले 89.56 पर खुला। कारोबार के दौरान 89.51 प्रति डॉलर के उच्च स्तर पर पहुंच गया जो पिछले बंद भाव से 12 पैसे की बढ़त दर्शाता है। कारोबार के अंत में हालांकि रुपया 89.79 (अस्थायी) प्रति डॉलर पर बंद हुआ जो पिछले बंद भाव से 16 पैसे कम है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...