नई दिल्ली, फरवरी 5 -- मुंबई। अमेरिकी मुद्रा के मुकाबले रुपया बृहस्पतिवार को 14 पैसे मजबूत होकर 90.33 रुपये (अस्थायी) प्रति डॉलर पर बंद हुआ। घरेलू मुद्रा में यह मजबूती भारत-अमेरिका व्यापार समझौते की उम्मीदों और जिंस कीमतों में गिरावट के कारण आई। हालांकि, निवेशक समझौते की शर्तों को लेकर और स्पष्टता की प्रतीक्षा कर रहे हैं, इसलिए बढ़त सीमित रही। विदेशी मुद्रा कारोबारियों ने कहा कि महत्वपूर्ण कॉरपोरेट डॉलर की मांग और घरेलू शेयर बाजार की कमजोर स्थिति ने रुपये की बढ़त को सीमित कर दिया। इसके अलावा निवेशक शुक्रवार को होने वाली भारतीय रिजर्व बैंक (आरबीआई) की ब्याज दर घोषणा के संकेतों का इंतजार कर रहे हैं।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...