नई दिल्ली, जनवरी 6 -- मुंबई। रुपये की विनिमय दर में पिछले चार कारोबारी सत्रों से जारी गिरावट पर मंगलवार को विराम लगा और यह अमेरिकी डॉलर के मुकाबले 12 पैसे चढ़कर 90.18 (अस्थायी) पर बंद हुआ। अमेरिकी डॉलर सूचकांक में गिरावट के बीच रुपया मजबूत हुआ है। विदेशी मुद्रा कारोबारियों ने कहा कि घरेलू शेयर बाजार में कमजोर रुख और अमेरिका तथा वेनेजुएला के बीच तनाव ने घरेलू मुद्रा में तेज बढ़त पर अंकुश लगाया। अंतरबैंक विदेशी मुद्रा विनिमय बाजार में रुपया, अमेरिकी डॉलर के मुकाबले 90.22 पर खुला और 90.08 से 90.25 के दायरे में कारोबार करने के बाद 90.18 (अस्थायी) पर बंद हुआ जो पिछले बंद भाव से 12 पैसे अधिक है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...