नई दिल्ली, फरवरी 4 -- मुंबई। भारत-अमेरिका व्यापार समझौते पर सहमति की घोषणा के बाद पिछले कारोबारी सत्र में आई तेजी के बाद बुधवार को रुपया अमेरिकी मुद्रा के मुकाबले 11 पैसे गिरकर 90.43 (अस्थायी) पर आ गया। यह गिरावट कॉरपोरेट और आयातकों द्वारा डॉलर की संभावित खरीदारी के कारण हुई। कारोबारियों ने कहा कि समझौते पर सहमति के बाद सकारात्मक माहौल के बावजूद अभी भी सावधानी बरतनी चाहिए क्योंकि अभी तक कोई हस्ताक्षरित या आधिकारिक रूप से जारी व्यापार समझौता नहीं हुआ है। व्यापार समझौते पर मंगलवार को सहमति होने के बाद भारतीय रुपया एशिया की सबसे बेहतर प्रदर्शन करने वाली मुद्रा बनकर उभरा था।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...