भागलपुर, जून 6 -- भागलपुर, कार्यालय संवाददाता टीएमबीयू में रुपया लेकर फर्जी अंकपत्र देने के मामले को लेकर आरोपित नियमित कर्मचारी सहायक संजय कुमार को गुरुवार की रात निलंबित कर दिया गया है। कुलपति प्रो. जवाहर लाल ने मुख्यालय लौटते ही जांच कमेटी की अनुशंसा पर कार्रवाई की है। इसकी अधिसूचना कुलसचिव डॉ. रामाशीष पूर्वे ने देर रात जारी कर दी। निलंबन अवधि में संजय कुमार का मुख्यालय पीबीएस कॉलेज बांका बनाया गया है। इस मामले में आरोपित ऑपरेटर संविदाकर्मी अभिनीत कुमार को अगले आदेश तक काम से वंचित और विश्वविद्यालय प्रवेश पर रोक लगा दी गयी है। वहीं परीक्षा विभाग के कई कर्मी रडार पर हैं। पीआरओ डॉ .दीपक कुमार दिनकर ने बताया कि निलंबित कर्मी का मोबाइल सबूत के तौर पर सीज किया गया था। उसे कुलसचिव कार्यालय को सौंप दिया गया है। इस मामले में आगे कानूनी कार्रवा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.