नई दिल्ली, फरवरी 9 -- मुंबई। रुपया सोमवार को उतार-चढ़ाव भरे कारोबार में नौ पैसे टूटकर 90.74 (अस्थायी) प्रति डॉलर पर बंद हुआ। विदेशी मुद्रा कारोबारियों ने बताया कि व्यापारी भारत-अमेरिका अंतरिम व्यापार ढांचे के विवरण का आकलन करते नजर आए। रुपये में भारी अस्थिरता देखी गई क्योंकि घरेलू शेयर बाजार में सकारात्मक रुझान और विदेशी पूंजी के प्रवाह से मिल रहे समर्थन पर निवेशकों के जोखिम से बचने के रवैये का असर पड़ा। अंतरबैंक विदेशी मुद्रा विनिमय बाजार में रुपया, अमेरिकी डॉलर के मुकाबले 90.66 पर खुला। फिर थोड़ा मजबूत होकर 90.37 प्रति डॉलर तक पहुंच गया जो पिछले बंद भाव से 28 पैसे की बढ़त है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...