नई दिल्ली, जनवरी 5 -- मुंबई। रुपये में सोमवार को लगातार चौथे कारोबारी सत्र में गिरावट आई और यह आठ पैसे टूटकर 90.28 (अस्थायी) प्रति डॉलर पर बंद हुआ। मजबूत अमेरिकी मुद्रा और घरेलू शेयर बाजारों में सुस्ती से रुपये पर दबाव पड़ा। विदेशी मुद्रा कारोबारियों ने बताया कि वेनेजुएला में अमेरिकी सैन्य हस्तक्षेप के बाद उत्पन्न हुई भू-राजनीतिक अनिश्चितताओं ने विश्व स्तर पर डॉलर की मांग को बढ़ावा दिया। हालांकि कच्चे तेल की गिरती कीमतों ने भारतीय मुद्रा को निचले स्तर पर थोड़ा समर्थन दिया। अंतरबैंक विदेशी मुद्रा विनिमय बाजार में रुपया, 90.21 प्रति डॉलर पर खुला। भारतीय मुद्रा में लगातार चौथे सत्र में गिरावट दर्ज की गई। 30 दिसंबर 2025 को यह 89.75 डॉलर प्रति डॉलर पर बंद हुआ था। तब से इसमें 53 पैसे की गिरावट आई है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस क...